उचौलीगोठ में लक्ष्मण को लगी शक्ति

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। नेपाल सीमा के रौंसाल कस्बे में भरत मिलाप के साथ राजतिलक किया गया। काकड़ में हनुमान और रावण के बीच में संवाद हुआ। रैघांव में राजतिलक की तैयारियों के साथ कैकई का कोप भवन में जाना, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का वन की ओर प्रस्थान, महाराजा दशरथ का प्राण त्यागने की रामलीला दिखाई गई। मूलाकोट में लक्ष्मण शक्ति की रामलीला हुई। उचौलीगोठ गांव की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति से कुंभकरण वध तक की लीला का मंचन हुआ। मेघनाद के वाणों से शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। लंका में चढ़ाई की प्रभु राम कुंभकरण का वध करते हैं। राम का किरदार मनोज सिंह, लक्ष्मण का विनोद सिंह, हनुमान का कल्याण सिंह, वैद्य और कुंभकरण का किरदार महेश जोशी ने निभाया। बनबसा के फागपुर में रामलीला का मंचन जारी है। आठवें दिन लंका दहन के साथ रावण-अंगद संवाद तक की लीला मंचन दिखाया गया। राम का पात्र प्रवीन, सीता का पवन, लक्ष्मण का संतोष, विभीषण का दीपक रस्तोगी, हनुमान का अनिल, रावण का महेश मुरारी, अंगद का प्रेमानंद, मेघनाद का कमलापति जोशी, अक्षय कुमार पंकज जोशी ने निभाया। नीरज कापड़ी ने तबले पर संगत दी। मंचन में रमेश चंद, रामचंद्र भट्ट,चंद्र प्रकाश, हर्ष सिंह चौहान, नंदन सिंह, परमानंद कापड़ी, दीवानी राम गंगोला, मान सिंह, राधिका देवी, संजू फैजी आदि ने सहयोग दिया।

Related posts