ईद पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद

कर्णप्रयाग। ईद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए कोतवाली पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और यातायात कंपनियों से बैठक कर आवश्यक सुझाव दिए।
मुख्य बाजार पुलिस चौकी में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक पीसी भट्ट ने कहा कि ईद के मौके पर नगर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए हैं, जिसमें जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का सहयोग जरूरी है। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोविंद कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, कर्णभूमि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन मोहन नवानी, खिलदेव रावत, सभासद अनीता नेगी, गंभीर शाह, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts