
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगती चरान खड्ड में ईटीओ से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस अलग-अलग जगहों में छापेमारी करेगी। वीरवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों को पुलिस सोमवार को फिर से अदालत में पेश करेगी। वहीं, पांचाें आरोपियों से पूछताछ करने के बाद भागने में कामयाब रहे जीतू राम के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय पुलिस ने पांच आरोपियों को कांगड़ा में गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाश शुरू की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इस मामले में संलिप्त छह अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस अलग-अलग जगहों में कर रही है। पुलिस ने रमेश कुमार, अक्षय कुमार, सोनू कुमार, तिलक राज, रमनीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इनसे तीन दिनों तक अन्य फरार आरोपियों को लेकर भी पूछताछ होगी। स्थानीय चरान खड्ड में ईटीओ के साथ इन्होंने मारपीट की थी। इस दौरान ये तमाम आरोपी फरार हो गए थे। उधर, एसएचओ देसराज चंदरोटिया ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई
