
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होगी। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अभी तक गेहूं की फसल पर मौसम की मार पड़ सकती है। किसान समय पर कटाई, थ्रेसिंग कार्य पूरा कर इससे बच सकते हैं। कृषि विभाग ने इस बार 65 हजार टन फसल का लक्ष्य निर्धारित किया है।
जानकारी के अनुसार मई के पहले सप्लाई तक मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आएगा। इससे जहां गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, यह बारिश आम की फसल के लिए बेहतर होगी। वर्ष 2012 में आम की पैदावार करीब 36 सौ मीट्रिक टन हुई। गत वर्ष 2013 में आफ इयर होने के चलते 17 सौ मीट्रिक टन आम की पैदावार हुई। वर्ष 2014 में लक्ष्य से अधिक पैदावार होने की संभावना है। विभाग ने इस बार 36 सौ मीट्रिक टन आम की फसल का लक्ष्य निर्धारित किया है। उधर, अभी तक न ही कृषि विभाग न ही उद्यान विभाग के पास नुकसान की कोई रिपोर्ट पहुंची है।
उद्यान विभाग बिलासपुर के उप निदेशक शशि शर्मा का कहना है कि इस बार 36 सौ मीट्रिक टन की फसल होगी। यदि फिर भी किसी बागवान को कोई समस्या है तो वह विभागीय सलाह ले सकता है।
कृषि उप निदेशक बिलासपुर जीसी लखनपाल ने कहा कि कृषि विभाग से इस बार 65 हजार टन गेहूं की फसल की पैदावार का लक्ष्य रखा है। मौसम के अनुसार इस बार बंबर पैदावार होने की उम्मीद है। किसान समय पर कटाई, थ्रेसिंग कार्य पूरा करें। ताकि उन्हें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
