इलेक्ट्रानिक की दुकान से लाखों का सामान चोरी

चौंतड़ा (मंडी)। बीड रोड में चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक दुकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक दुकान का ताला तोड़ कर कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, मोबाइल फोन व डिजिटल कैमरे चुरा कर ले गए। शुक्रवार को दुकान के मालिक राकेश कुमार को सूचना मिली कि कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। राकेश तत्काल दुकान पहुंचा और देखा कि शटर आधा खुला हुआ है और दुकान के अंदर से सामान गायब है। इसकी सूचना घट्टा पुलिस को दी गई। राकेश कुमार के अनुसार दुकान से दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर, पंद्रह मोबाइल फोन तथा एक डिजिटल कैमरा चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया था, लेकिन चोर चोरी करने में नाकाम रहे थे। घट्टा पुलिस प्रभारी ठाकरु राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी गई है।

विक्रमादित्य ने प्रतिभा सिंह के पक्ष में किया प्रचार
नगवाईं (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिभा सिंह के पक्ष में द्रंग हलके की स्नोर घाटी में प्रचार किया। विक्रमादित्य सिंह ने थलौट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। इस मौके पर उनके साथ द्रंग युवा कांग्रेस की प्रभारी आशा ठाकुर, द्रंग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, स्नोर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चेतन ठाकुर, मीडिया प्रभारी केहर सिंह तथा अमित शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts