इमरान बने शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

चंबा। युवा कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में शहरी युवा कांग्रेस इकाई का गठन किया गया। इसमें इमरान मिर्जा को अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह पुरी को शहरी युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। स्थानीय सर्किट हाउस में हुई इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवांक शर्मा ने की।
बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बैठक में चंबा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई और जिला प्रशासन से यह मांग की गई है कि चंबा जिला में विकास कार्य रुके हुए हैं, इनको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में विजय निर्मोही, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, गौरव, सुधांशु, विकास शर्मा, विनीत शर्मा, लक्की भारद्वाज, नवनीत सिंह जसरोटिया, विकास, रोहित ठाकुर, विनित कपूर, अनूप गुलेरिया, रिंकू पुरी, मनोज कुमार, अंकूू चौणा और खालिद मिर्जा मौजूद रहे।

Related posts