इन्वेस्टमेंट बैंकों की भूमिका से रूबरू हुए छात्र

काशीपुर। आईआईएम में नोमुरा होल्डिगस के कार्यकारी निदेशक ने छात्रों को विलय और अधिग्रहण की रणनीति से रूबरू कराते हुए इन्वेस्टमेंट बैंकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
बाजपुर रोड स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान में शनिवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें नोमुरा होल्डिगस के कार्यकारी निदेशक निखिल मेहता ने भविष्य के प्रबंधकों को विलय व अधिग्रहण तथा रणनीति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोमुरा एक प्रमुख एशियाई वित्तीय फर्म है जोकि रीटेल होलसेल संपत्ति प्रबंधन जैसी सेवाएं प्रदान करती है। 2009 में नोमुरा को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में कस्टमर मार्केट शेयर के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा मेहता ने इनवेस्टमेंट बैंक व उनकी वर्तमान अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले विषयों की जानकारी दी।
इस दौरान छात्रों ने मेहता से वित्तीय बाजार, रणनीति विषय पर प्रश्न पूछे। जिनका उन्होंने जबाव देकर छात्रों को संतुष्ट किया। इस मौके पर छात्रों के अलावा आईआईएम का स्टाफ भी मौजूद था।

Related posts