इटियाड़ी तोक में जमीन दरकी, 10 परिवार खतरे में

गरुड़। आपदाग्रस्त कुलाऊं गांव के इटियाड़ी तोक में जमीन दरकने से दस परिवारों को खतरा पैदा हो गया है।
कुलाऊं के प्रधान किसन सिंह रावत ने बताया कि गांव के ईटियाड़ी तोक में बृहस्पतिवार की रात जमीन दरकने से दस परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने रात में घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण ली।
प्रधान ने जिला प्रशासन से खतरे में आए परिवारों को शीघ्र अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है। एसडीएम गरुड़ अनिल चन्याल, खंड विकास अधिकारी संगीता आर्या ने आपदग्रस्त गांव में जाकर ग्रामीणों का हाल जाना। ख्ंाड विकास अधिकारी संगीता ने आपदाग्रस्त गांव के प्रधान से गांव में भूकटाव को रोकने के लिए मनरेगा मद से चेक डैमों और सुरक्षा दीवारों का निर्माण करने को कहा है।

Related posts