
जोधपुर: यौन शोषण के मामले में आरोपी आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू पर अब बलात्कार का केस नहीं चलेगा। जोधपुर पुलिस ने धारा 376 वापस लेने का फैसला किया है। सुत्रों के मुताबिक बलात्कार की पुष्टि न होने पर यह मामला वापस लेने का फैसला किया गया है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और छेड़खानी की कोशिश का मामला चलता रहेगा।
जोधपुर पुलिस की टीम उनके अहमदाबाद आश्रम में समन सौंप चुकी है। अब अगले चार दिनों के भीतर यानी 30 अगस्त तक आसाराम बापू को जोधपुर पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होना होगा।
जोधपुर पुलिस ने आसाराम के साथ-साथ छिंदवाड़ा गुरुकुल की संचालिका, हॉस्टल वॉर्डन और आसाराम के प्रमुख सेवादार शिवा को भी समन भेजा है। इस बीच, पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा है कि बापू ने पूरे परिवार को वशीकरण विद्या से हमें बर्बाद कर दिया।
