आसाराम ने कहा, तुम्हें सर्किल ऑफिसर बनवा दुंगा, मुझे छोड़ दो

आसाराम ने कहा, तुम्हें सर्किल ऑफिसर बनवा दुंगा, मुझे छोड़ दो

जोधपुर: यौन शोषण के आरोप से घिरे आसाराम के सेवादार शिवा को पुलिस ने बुधवार को फिर कोर्ट में पेश किया, जहां उसकी रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ा दी गई। आसाराम के वकील अब हाईकोर्ट में याचिका लगाने का मन बना रहे हैं। वहीं, जब पुलिस आसाराम को इंदौर में गिरफ्तार करने के बाद फ्लाइट से जोधपुर ला रही थी तब आसाराम ने सब इंस्पेक्टर को कहा, तुम्हें सर्किल ऑफिसर बनवा दुंगा, मुझे छोड़ दो..’।

आसाराम ने पहले तो अपने रसूखात की धौंस दिखाकर जोधपुर पुलिस टीम को प्रभावित करने की कोशिश की। जब इसमें सफल नहीं हुए तो इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट में उनके साथ बैठे एसआई सत्यप्रकाश को आसाराम ने कहा कि वह उन्हें छोड़ दे। ऐसा करने के बदले आसाराम ने एसआई को सर्किल का इंचार्ज बनवाने का प्रलोभन दिया। कुछ इसी तरह, आसाराम ने जांच अधिकारी व कमिश्नरेट के कई अन्य पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के दौरान अलग-अलग प्रलोभन देकर मामले में मदद करने को कहा। उधर, पुलिस को मिल रहे धमकी भरे पत्र और फैक्स के बारे में पड़ताल की जा रही है।

Related posts