आसाराम को मिलेगी जेल या बेल, फैसला आज

आसाराम को मिलेगी जेल या बेल, फैसला आज

कोटा: यौन उत्पीडऩ मामले में फंसे आसाराम बापू की जमानत अर्जी पर अदालत आज फैसला सुना सकती है। इस मामले में आसाराम के सेवादार शिवा को सह आरोपी बनाया गया है। शिवा ने 31 अगस्त को जोधपुर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गत 15 अगस्त को बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के समय शिवा आसाराम के साथ ही जोधपुर में था। इस प्रकरण में छिंदवाड़ा गुरुकुल की वार्डन शिल्पी तथा संचालक शरद चन्द्र की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दल गठित किए गए हैं।

आसाराम को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्रामीण की अदालत ने 12 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आसाराम को जेल में बैरक नंबर एक में रखा गया है। आसाराम ने जेल प्रशासन से कम मिर्च के सादा भोजन की मांग की है। वहीं पुलिस आसाराम द्वारा गुजरात में हथियाए गए 40 आश्रर्मों की जांच कर रही है। उधर, राजस्थान महिला आयोग ने मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए आसाराम का झूठ पकडऩे वाला परीक्षण (नार्को एनालेसिस टैस्ट) करवाने की सलाह दी है। आयोग की अध्यक्ष प्रो. लाडकु मारी जैन ने कहा, ‘‘यदि जरूरत पड़े तो आसाराम का नार्को टैस्ट करवाया जाना चाहिए ताकि उनकी बेगुनाही साबित की जा सके।’’

Related posts