आसाराम और नारायण साईं पर अब किडनैपिंग का मामला

आसाराम और नारायण साईं पर अब किडनैपिंग का मामला

जयपुर: यौन शोषण के मामलों में फंसे आसाराम बापू और उनके पुत्र नारायण साई की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। आसाराम और उनके पुत्र नारायण अब अपहरण के मामले में फंस गए हैं। वृंदावन निवासी एक व्यक्ति मोहनानंद उर्फ लालबाबा ने पिता-पुत्र पर अपनी पत्‍‌नी के अपहरण का आरोप लगाया है। दौसा पुलिस थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत के मुताबिक, बीमारी का उपचार कराने के लिए मोहनानंद 31 जनवरी, 2008 को सूरत स्थित आसाराम आश्रम गए थे। वहां पत्नी को महिला आश्रम छोड़ा था। करीब आधे घंटे बाद पत्नी को लेने के लिए आश्रम पहुंचे तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। तब से उनकी पत्‍‌नी लापता है। मोहनानंद ने इस बाबत 20 अप्रैल, 2010 को राष्ट्रीय महिला आयोग में भी आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Related posts