
अहमदाबाद: आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में आज सूरत पुलिस को छापेमारी के दौरान एक तहखाना मिला है। पुलिस को तहखाने से कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस को मिले आसाराम के तहखाने में कई अलग-अलग कमरें बनाए गए हैं। इस तहखाने की खास बात यह है कि इसका रास्ता भी अहमदाबाद की साबरमती नदी में निकलता है,जिसे खास तौर पर बनाया गया है।ऐसे में यदि कहीं से भी गड़बड़ी की आशंका होने पर इसी रास्ते सीधा साबरमती नदी में निकल कर भागा जा सकता है।
पुलिस के मुताबिक आसाराम के अब तक देश में जीतने भी आश्रम बने हैं, उसमें 99 प्रतिशत आश्रम शहरों की नदी के किनारे बनाए गए हैं ताकि आश्रम के नाम पर वह नदी की जमीन और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लें। पुलिस के अनुसार,आसाराम के हर आश्रम में खास तरह के तहखाने बनाये जाते हैं। आसाराम और नारायाण अपने ऐकांतवास के नाम पर यहीं महिला साधकों के साथ रंगरलीया भी मनाते थे।
