
नई दिल्ली: नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोपों से घिरे प्रवचन करने वाले आसाराम हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। जिस समय आसारम को गिरफ्तार किया गया उस समय आश्रम के बाहर भारी संख्या में समर्थक खड़े थे। जानकारी के अनुसार आसाराम को आज फ्लाईट के जरिए दिल्ली होते हुए जोधपुर लाया गया है।
जोधपुर पहुंचने पर आसाराम ने बातचीत के दौरान कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है, लोग मुझे सता रहे हैं। साथ ही आसाराम ने कहा कि अगर मैं जेल जाऊंगा तो अपवित्र हो जाऊंगा। आसराम ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि देश जानता है कि उन्हें कौन फंसा रहा है। आसाराम के समर्थकों के संभावित हंगामे को दिखते हुए जोधपुर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जगह- जगह पुलिस तैनात की गई है।
