
ठियोग(शिमला)। बाल दिवस पर आलू मैदान में सीएम दौरे के दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा परिवहन मंत्री जीएस बाली और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ठियोग में पूर्व सरकार को लालों की सरकार बताया और कहा कि जो भाजपा पांच साल में नहीं कर पाई, वह कांग्रेस ने दस माह में कर दिखाया है। उन्होंने क्षेत्र के लिए पांच बसें देने की घोषणा की और कहा कि तीन साल में बस अड्डा बन कर तैयार हो जाएगा। वहीं, बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि लोगों से जो वायदे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने सीएम का आभार प्रकट किया। इसके बाद सीएम ने बच्चों को पंडित नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश में जो विकास हुआ है वह नेहरू और कांग्रेस की देन है। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को दस-दस हजार, ठोडा टीम को बीस हजार, लोक गायक प्रदीप शर्मा को दस हजार, इंडियल आइडल फेम कृतिका तनवर को 15 देने की घोषणा की । इसके अलावा इलाके के चार स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा की। इनमें टयाली, नाहौल ,धमानदरी और पलैल शामिल है।
