
धर्मशाला। रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी को मंगलवार को सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पटवारी को 5 जनवरी को कोर्ट पेश पेश किया गया था। इस दौरान तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला था। इस दौरान विजिलेंस ने पटवारी से रिश्वत को लेकर पूछताछ की है। अब सेशन कोर्ट में पटवारी अपना पक्ष रखेगा।
रविवार रात को पटवारी को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान उसे धर्मशाला अस्पताल भी लाया गया था। चेकअप और इलाज के बाद पटवारी की तबीयत ठीक होने के बाद दोबारा सोमवार को थाना में लाया गया। विजिलेंस ने धर्मशाला में मंत पंचायत के पटवारी महेंद्र सिंह को दो हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ दबोचा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी वार्ड नंबर एक मंत पंचायत शिव विहार रामनगर (धर्मशाला) की शिकायत पर की थी। एसपी विजिलेंस विमल गुप्ता और एएसपी जोगराज ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को सेशन कोर्ट में पेश कि या जाएगा। रिमांड के दौरान पटवारी से पूछताछ की गई है।
