
धर्मशाला। स्थानीय पीजी कालेज में शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष में युवक को लहूलुहान करने के आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस ने रविवार को भी अपनी दो टीमें आरोपियों की धरपकड़ को भेजीं। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं तथा अंडरग्राउंड हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्र वार को धर्मशाला कालेज परिसर मेें बाहरी गुंडा तत्वों ने एक युवक को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। उसे तत्काल धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज ले जाया गया। जानकारी के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं धर्मशाला पुलिस थाना के एसएचओ देसराज चंद्रोटिया का कहना है कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। रविवार को भी पुलिस की दो टीमों ने कांगड़ा व मटौर में आरोपियों के घर में दबिश दी। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
