
गाजियाबाद: आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सजा मिलने के एक दिन बाद जेल अधिकारियों ने आज तलवार दंपति को नई भूमिकाएं सौंपी। राजेश तलवार को जेल की मेडिकल टीम की मदद करने का काम दिया गया है जबकि उनकी पत्नी नूपुर अध्यापिका की भूमिका में होंगी।
जेल अधीक्षक वीरेशराज शर्मा ने कहा कि नूपुर तलवार को अब जेल अध्यापिका के रूप में जाना जाएगा जबकि राजेश डासना जेलअस्पताल में सहायक के तौर पर काम करेंगे। दोनों काफी शिक्षित हैं और उन्हें दिया गया काम उनकी योग्यता के आधार पर है। डाक्टर दंपति को नियमों के अनुसार मेहनताना भी दिया जाएगा।
