
बागेश्वर। राजकीय उच्चत्तर महाविद्यालय होराली में कक्षा आठ की छात्रा आरती को इंस्पायर अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा कक्षा नौ की पांच छात्राओं को साइकिल योजना में 2850 रुपये की एफडी दी गई।
विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में आरती को पांच हजार रुपये का चेक दिया गया। वक्ताओं ने आरती की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरती एक गरीब परिवार से है, लेकिन पढ़ाई में वह सबसे आगे है। अन्य छात्र-छात्राओं ने भी आरती से सीख लेनी चाहिए। इसके अलावा साइकिल योजना के तहत पांच छात्राओं को एफडी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बहादुर राम, प्रकाश जोशी, गीता वर्मा, राखी गोस्वामी, पीटीए अध्यक्ष शंकर सिंह, भोजन माता पार्वती देवी आदि मौजूद थे।
