आरडी धीमान नए उद्योग सचिव

शिमला। हिमाचल सरकार ने शीर्ष स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शिक्षा विभाग देख रहे आरडी धीमान को अब उद्योग विभाग दिया गया है। वह अब प्रधान सचिव उद्योग होंगे और शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव तरुण श्रीधर को अब वन विभाग का जिम्मा दिया गया है।
विनीत चौधरी अब आईपीएच, बागवानी और आईटी विभाग देखेंगे। भारती सिहाग के नई दिल्ली जाने के बाद इन्हें वन विभाग भी दिया गया था। आयुर्वेद विभाग के प्रधान सचिव संजय गुप्ता का काम सरकार ने सुबह बढ़ाया और शाम को फिर घटा दिया। इन्हें पहले तकनीकी शिक्षा का जिम्मा दिया गया है और शाम को आदेश बदल गए। अब वह केवल आयुर्वेद ही देखेंगे।
इनसेट
वित्त विभाग के अफसर चले ट्रेनिंग पर
शिमला। राज्य में अफसरों की कमी और बढ़ने वाली है। वित्त विभाग के दो अहम अफसर ट्रेनिंग पर जा रहे हैं। प्रधान सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी तीन महीने की ट्रेनिंग पर मसूरी रवाना हो रहे हैं। वह 15 सितंबर से जाएंगे। वित्त सचिव मनीष गर्ग एक साल की विदेश ट्रेनिंग पर जा रहे हैं।

Related posts