आरकेएस के तहत हो लिफ्टों की मरम्मत

धर्मशाला। तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने नियम 324 के अंतर्गत अस्पतालों में लिफ्टों की मरम्मत का मामला उठाया। इस पर उन्होंने मरम्मत कार्य आरकेएस के तहत करवाए जाने का सुझाव भी रखा। हालांकि, इसके जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग के विद्युत मंडल के माध्यम से करवाया जा रहा है। आरकेएस के तहत मरम्मत के बारे में विचार किया जाएगा। साथ ही रामपुर अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी लिफ्ट को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। कौल सिंह ने कहा कि लिफ्ट के वार्षिक रखरखाव का अनुबंध तय न किए जाने के कारण यह दिक्कत रही। लेकिन, मामला सरकार के ध्यान में आते ही मरम्मत के लिए 3 लाख 82 हजार के बजट का प्रावधान कर दिया गया है। कौल ने कहा कि जल्द लिफ्ट का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Related posts