आरकेएमवी में मनाया जीत का जश्न

शिमला। आरकेएमवी में छात्र संघ चुनाव में विजयी रहे एसएफआई के पैनल की जीत की खुशी में डीजे पार्टी का आयोजन किया गया। एक से चार बजे तक लगातार पहाड़ी नाटियों और पंजाबी गीतों पर छात्राएं झूमती रहीं। जीत के जश्न के दौरान कॉलेज की कक्षाएं बंद रहीं। डीजे पर बज रही मिलिये तू कोए बरशो बासिए…., ठियोगो रो घाटो और पंजाबी गीत गबरू…, चिट्टे सूट ते दाग पे गया.. पर छात्र जमकर झूमे। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विजयी उम्मीदवार भी झूमीं। अध्यक्ष पद पर विजयी रही पायल तांटा, उपाध्यक्ष पूजा, महासचिव प्रियंका श्याम और सह सचिव प्रियंका साथी छात्राओं के साथ जमकर थिरकीं। पहाड़ी नाटियों पर तो खूब धमाल मचा। कॉलेज प्रशासन से अनुमति लेने पर आयोजित डीजे पार्टी में नाच गाने का दौर एक से चार बजे तक चलता रहा।
इस बार आरकेएमवी में चुनाव को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद छात्राओं ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। एसएफआई की इकाई अध्यक्ष सविता खाची के अलावा अपेक्षा पारगी, शीतल, रितु राठौर, योगेश, नेहा सहित संगठन की सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का आनंद लिया।

Related posts