आम आदमी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, गुरप्रीत देओ बनीं चीफ विजिलेंस अधिकारी

आम आदमी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, गुरप्रीत देओ बनीं चीफ विजिलेंस अधिकारी

चंडीगढ़
एसएस श्रीवास्तव को एडीजीपी ट्रैफिक से बदलकर एडीजीपी इंटेलिजेंस और अमरदीप सिंह राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस से बदलकर एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू कर चुकी पंजाब की भगवंत मान सरकार ने विजिलेंस विभाग को भी चुस्त दुरुस्त करने के लिए कदम उठा लिए हैं। शुक्रवार को सरकार ने आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर देओ को चीफ विजिलेंस अधिकारी नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही तीन अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किया है।

डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि गुरप्रीत कौर देओ एडीजीपी पुलिस प्रशासन के साथ ही मुख्य विजिलेंस अधिकारी का पदभार भी संभालेंगी। उल्लेखनीय है कि सूबे में कैप्टन सरकार के समय देओ को विजिलेंस अधिकारी नियुक्त किया गया था लेकिन कुछ ही दिन में पुलिस प्रशासन का जिम्मा सौंपते हुए उन्हें मुख्यालय में बैठा दिया गया।

वर्तमान में ईश्वर सिंह एडीजीपी व डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो हैं, जिनके मार्गदर्शन में पिछले साल विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस बीच, सरकार ने तीन अन्य अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के आदेश जारी किए। प्रबोध कुमार को स्पेशल डीजीपी इनवेस्टिगेशन लोकपाल की जगह स्पेशल डीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसएस श्रीवास्तव को एडीजीपी ट्रैफिक से बदलकर एडीजीपी इंटेलिजेंस और अमरदीप सिंह राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस से बदलकर एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब नियुक्त किया गया है।

Related posts