
आम आदमी पार्टी की झाडू यात्रा का आयोजन
दौलतपुर चौक। आम आदमी पार्टी ने दौलतपुर चौक में झाड़ू यात्रा निकाली गई। आम आदमी कार्यकर्ताओं ने दौलतपुर चौक में जोरदारी नारेबाजी भी की। आम आदमी पार्टी ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से बस अड्डे तक झाडू यात्रा निकाली गई और कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य संदीप संदल, जिला संयोजक प्रेम चंद शर्मा, जिला सचिव पूरन चंद, वरिष्ठ सदस्य सुभाष शर्मा, जिला परिषद सदस्य अश्वनी ठाकु र, अनिल जोशी, अविनाश, जय देव, अमित चौधरी समेत आम आदमी पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला संयोजक प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि हिमाचल में चारों सीटों पर पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हम जीत दर्ज करेंगे। वरिष्ठ सदस्य सुभाष शर्मा ने बताया कि हम भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। हमारी पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है। जैसे दिल्ली में जनलोकपाल के ऊपर कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी की सांठ गांठ उजागर हुई है। इससे पता चलता है कि परदे के सामने और परदे के पीछे दोनों एक ही है। संदीप संदल ने बताया कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए टिकट के लिए 30 सदस्यों ने आवेदन किया है। फरवरी के अंत तक चारों लोकसभा सदस्यों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
