
रुद्रपुर। जमीन और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठे मां-बेटे को एसडीएम के निर्देश पर उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम सुंदिल पट्टी, दोफाड़ जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह मेहता सिडकुल स्थित नील आटो फैक्ट्री से मुआवजा दिलाने और उसकी मां कौशल्या देवी आपदा में बह गई जमीन के बदले तराई में भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर 13 मई से कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन कर रही हैं। शुक्रवार को दोनों मां-बेटे के स्वास्थ्य में आई गिरावट के बाद एसडीएम तीरथपाल सिंह के निर्देश पर 108 एंबुलेंस कर्मियों और सिडकुल पुलिस ने दोनों मां-बेटों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
