
धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित शराब के तीन ठेकों में ‘इंडियन बुलेटिन’के स्टिंग ऑपरेशन में ओवरचार्जिंग के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुक्रवार को जांच टीमें गठित कर कोतवाली, कचहरी और चरानखड्ड स्थित शराब ठेकों में छापामारी की कर पूछताछ की। छापामारी के बाद विभाग रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है।
रिपोर्ट आबकारी एवं कराधान विभाग के पालमपुर स्थित जोनल दफ्तर में डिप्टी कमिश्नर कम कलेक्टर को भेजी जाएगी। 25 अप्रैल के अंक में ‘इंडियन बुलेटिन ने शराब के मनमाने रेट वसूलने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था। उधर, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को विभाग द्वारा गठित टीमों ने ठेकों में छापेमारी की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
