

नई दिल्ली: मोहनलालगंज में महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पार्टी प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार अपराधों को रोक नहीं पा रही है लेकिन विरोध प्रदर्शन करने वाले आम लोगों पर डंडा चलावा रही है। इसके साथ ही महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आप पार्टी ने सोमवार को गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।
