आप’ को वोट देना कांग्रेस की मदद करना : रामदेव

आप’ को वोट देना कांग्रेस की मदद करना : रामदेव

लखनऊ: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देना कांग्रेस की मदद करने के बराबर है। बाबा रामदेव ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के समर्थन से आप दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। दोनों ही मिल गए हैं इसलिए आप को वोट देने का मतलब है परोक्ष रुप से कांग्रेस की मद्द करना।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मदद से आप की सरकार कैसे चलेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि आप और कांग्रेस मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वह अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ स्वयं चुनाव प्रचार करेंगे। अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं जबकि रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ती हैं।

उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि पतंजलि योगपीठ और वहां के उत्पादन पूरी तरह शुद्ध हैं। उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप साजिश का अंग है। उन्होंने दूसरी कम्पनियों के बजाय राबर्ट वाड्रा की कम्पनी की जांच की मांग की। योग गुरु अपने संगठन के विस्तार के सिलसिले में यहां आये थे। उनका यह कार्यक्रम 23 मार्च तक चलेगा। उसी दिन एक बड़ी रैली आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम के जरिए दस करोड लोगों को संगठित कर कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।

Related posts