आप के समर्थन के लिए महेश्वर ने संभाला मोर्चा

धर्मशाला (आत्मा राम)आम आदमी पार्टी की बैठक शीला चौक धर्मशाला में हुई। इसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन सुशांत और हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से प्रचार समितियों का गठन किया गया। सुशांत ने कहा कि आप के चुनाव अभियान समिति के महेश्वर सिंह प्रभारी हैं। बैठक में प्रचार समिति का गठन किया गया। प्रचार समितियों में महिला विंग, एससी, एसटी, ओबीसी आदि विंग का गठन किया गया।
वहीं इस दौरान कांगड़ा-चंबा के मीडिया प्रभारी राघव गुलेरिया को बनाया गया। बैठक में महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा का आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन है। आप को जिताने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान गठित कमेटियां प्रचार और सदस्यता अभियान को संभालेंगी।
रविवार को आम आदमी पार्टी की अपर बड़ोल, ढगवार, खनियारा, कंडी, गमरू और कोतवाली बाजार में भी बैठकें होंगी। बैठकों में राजन सुशांत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राघव गुलेरिया की नियुक्ति पर संयोजक अमन गुलेरिया, सचिव प्रशांत बंसल, प्रेम सागर शर्मा, विनय जम्वाल, श्याम सैणी ने बधाई दी है।

Related posts