
काशीपुर। जिलाधिकारी बृजेश संत ने कहा कि जिला प्रशासन दैवीय आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए जिले के पास पर्याप्त संसाधन और धनराशि है।
बृहस्पतिवार को डीएम ने एसडीएम पीसी दुम्का के साथ तहसील पहुंचकर रिकार्ड जांचे। विभिन्न आयोगों, सूचना के अधिकारों के सवालों से संबंधित रजिस्टर चेक किए। ग्राम जैतपुर का रिकार्ड, नक्शा और विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने के रिकार्ड वाला कंप्यूटर चेक कर बंदीगृह का निरीक्षण किया। तहसीलदार सीएस बिष्ट से वसूली की जानकारी ली और बडे़ बकायादारों की सूची चस्पा करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि काशीपुर तहसील क्षेत्र फिलहाल बाढ़ से बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्राम अजीतपुर में कोसी नदी में 4-5 परिवारों को जलभराव होने पर वहां से हटाना पड़ता है। बाद में डीएम ने पत्रकारों को बताया कि बाजपुर में बाढ़ सुरक्षा के पर्याप्त साधन मौजूद हैं। भूमि कटाव वाले स्थानों पर पीचिंग की जा रही है। एसडीएम को बाढ़ की स्थिति में स्वयं विवेक से व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिला में दैवीय आपदा के लिए चार करोड़ मौजूद हैं।
