आपदा में बेरोजगार हुए लोगों को दें रोजगार

थराली। भाजपा ने प्रदेश सरकार से आपदा से बेरोजगार हुए लोगों को शीघ्र रोजगार मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया है।
ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष महावीर गुसाईं, महामंत्री भवानी दत्त देवराड़ी आदि का कहना है कि आपदा के तीन माह होने को हैं, लेकिन अभी तक थराली मुख्य बाजार के 17 प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने अटल खाद्यान्न और पेट्रो पदार्थों में की गई मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की है। इस मौके पर जगदीश जोशी, खुशाल सिंह रावत, नरेंद्र भारती, रणजीत नेगी, हरीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य सूबेदार हरिनाम ने कांग्रेस पर सोलपट्टी क्षेत्र के रतगांव में अपने चहेतों को राहत सामग्री दिए जाने का आरोप लगाया है।

Related posts