आपदा प्रभावित क्षेत्रों से हेलीकॉप्टर से निकाले 124 लोग

धारचूला/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने धारचूला और मुनस्यारी के जिप्ती, सोबला तेजम, सोबला, खेला, रालम, मिलम, मर्तोली आदि प्रभावित गांवों में फंसे 124 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकलवाया।
जिला सूचनाधिकारी एनएस ने बताया कि इन गांवों के साथ ही गुंजी में हेलीकॉप्टरों से 210 क्विंटल राशन ड्राप कराया गया। दोपहर बाद मौसम में आई खराबी के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सके। मुनस्यारी में पिछले दो दिन से मुख्य विकास अधिकारी डा. राघव लंगर के डेरा जमाने से गांवों में फंसे लोगों को हेलीकाप्टर से निकालने में तेजी आई है।
उधर, कृष्ण सिंह फिरमाल के नेतृत्व में दारमा घाटी गए दल ने बताया है कि सेला में 150, चल में 130, नागलिंग में 55, बालिंग में 25 लोग, बोन में 35, गो में 7 लोग, सीपू में 12, मारछा में 11 तीदांग में 5, दातूं में 12, दुग्तू और सोन में 30 लोग अभी भी फंसे हैं। इनमें अधिकांश स्कूली बच्चे, बूढ़े और महिलाएं हैं। रास्ता डेंजर बना हुआ है। सेला, चल, बोन, फिलम, मारछा में ट्राली लगानी चाहिए।

Related posts