
डीडीहाट। उत्तराखंड समाज वेलफेयर एसोसिएशन और भूतपूर्व नव सैनिक प्रकोष्ठ मुंबई ने क्षेत्र के 45 आपदा प्रभावित परिवारों को 2.25 लाख रुपये के चेक वितरित किए हैं। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
ऐसोसिएशन के प्रकाश भट्ट ने बताया कि पूरे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आंकलन किया गया है। घटाबगड़, तोली और धारचूला के 45 प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद दी गई है। नवीन भट्ट ने आपदा पीड़ितों से सहायता राशि को बच्चों की शिक्षा में प्रयोग करने को कहा। इस मौके पर ऐसोसिएशन के कैलाश पांडे, केएन भट्ट, नवीन भट्ट, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह, एसबी सिंह, दीपक पांडे सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
