
बागेश्वर। 17 जून को उत्तराखंड में आई आपदा ने हर आदमी को झकझोर दिया है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी और गड़िया माइनिंग कार्पोरेशन ने जिलाधिकारी बीएस मनराल को मुख्यमंत्री राहत कोष में अलग-अलग धनराशि सौंपी।
भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने डीएम को 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, हीरा सिंह धपोला मंडल अध्यक्ष दयाल कांडपाल आदि मौजूद थे। कौसानी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता बबलू नेगी ने 23 हजार रुपये का चेक सौंपा। इसके अलावा गड़िया माइनिंग के मालिक ठाकुर सिंह गड़िया ने आपदा राहत कोष में दो लाख का ड्राफ्ट जिलाधिकारी को भेजा। इसके अलावा उत्तरांचल ग्रामीण विकास समिति ने केदारनाथ, बद्रीनाथ क्षेत्र के आपदा पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री भेजी। संस्था के अध्यक्ष गौरव दास ने बताया कि संस्था शीघ्र ही कपकोट, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी क्षेत्र में भी राहत सामग्री भेजेगी।
