आपदा, पेयजल और राशन का मुद्दा छाया

कर्णप्रयाग। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में अधिकतर समस्याएं आपदा से हुई क्षति की सामने आई। दर्ज 55 शिकायतों में अधिकतर को संबंधित विभागों को स्थानांतरित किया गया।
उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। रवींद्र पुजारी ने पिंडर और अलकनंदा के कटाव से नगर और उमा देवी मंदिर को खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रबंध किए जाने की मांग की। आईटीआई की सभासद अनीता नेगी ने पेयजल कुप्रबंधन का मामला उठाया। बहुगुणानगर के जीएस बिष्ट, बीपी सती, हरेंद्र सिंह ने मंडी परिषद और लोनिवि की लापरवाही से भवनों पर आई दरारों का मामला उठाया गया।
स्वर्का के गंगाधर मैखुरी, लक्ष्मी प्रसाद ने गांव में भू-स्खलन से क्षति का निरीक्षण और पेयजल आपूर्ति करने, नौली, राशन किल्लत, मोहन लाल शाह ने आईटीआई पर भू-धंसाव से खतरा, जीतेंद्र कुमार ने पेड़ों की लॉपिंग करने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मिंगवाल, प्रधान अरविंद चौहान, हरीश चौहान, सतीश डिमरी, प्रभारी बीडीओ टीआर शर्मा, गजपाल सोनी, भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी सहित कई मौजूद थे।

Related posts