आपदा पीड़ितों के साथ धोखा कर रही सरकार : धौनी

बागेश्वर। बसपा जिला इकाई की बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस आपदा पीड़ितों के साथ धोखा कर रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। रमेश चंद्र टम्टा को बागेश्वर जोन का कार्डिनेटर बनाया गया।
दुग बाजार स्थित कार्यालय में प्रदेश महासचिव बीआर धौनी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ धोखा कर रही है। बहाली के ग्रामीणों को आपदा के एक महीने बाद भी तत्काल दी जाने वाली सहायता राशि 8500 की धनराशि नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक, पांच और 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलने की बात कहकर गरीबों के साथ मजाक किया है। उन्होंने बूथ सेक्टर के पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बहिन मायावती की संस्तुति पर बागेश्वर जोन के लिए रमेश टम्टा को कार्डिनेटर बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल संचालन रमेश चंद्र टम्टा ने किया। इस अवसर पर दलीप सिंह कार्की, भूपेश धपोला, सुंदर लाल, किशन लाल टम्टा, हीरा राम, मोहन राम, गणेश दत्त जोशी, मीना जोशी, आशा जोशी, रमेश पर्वतीय, सुंदर धौनी, लच्छी राम त्रिकोटी आदि मौजूद थे।

Related posts