आपदा पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया

लोहाघाट। पिथौगराढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में दैवीय आपदा से हुई तबाही की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए लोहाघाट के में घर-घर जाकर धन संग्रह किया जा रहा है। स्थानीय लोग पीड़ितों के इस दुख में मददगार बनना चाहते हैं, जिसमें व्यापारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, पूर्व फौजियों, खोखा फड़ चलाने वाले लोग अंशदान दे रहे हैं। चेयरमैन लता वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी लोगों ने इस कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद वर्मा, शिक्षक नेता गोविंद बोहरा, कुंवर सिंह प्रथोली, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव दत्त राय, मनोज गर्ग, दीपक सुतेड़ी, जगदीश साह, हरीश मेहता, कीर्ति बगौली, प्रकाश राय, हेम पांडेय आदि ने घर घर जाकर लोगों से अंशदान लेना शुरू कर दिया है। प्रथम दिन नगर क्षेत्र के व्यापारियाें के यहां से इस कार्य की शुरुआत की गई। संग्रह कर्ताओं का कहना है कि नगर के वार्डों में जाकर पीड़ितों के प्रति लोगों की संवेदनाएं बंटोरी जाएंगी।

Related posts