
बागेश्वर। उत्तराखंड पंचायती वन संघर्ष संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडे कृषक ने कहा कि राज्य में आई आपदा की सही स्थिति का मूल्यांकन और अवलोकन करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। सरकार केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने में लगी हुई है। बहुगुणा सरकार राज्य में खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने की जल्दबाजी दिखा रही है।
श्री पांडे ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम श्री बहुगुणा स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राज्य में खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने की जल्दबाजी कर रही है। जो चिंता का विषय है। कोई भी महत्वपूर्ण बिल विधानसभा में व्यापक बातचीत और लोगों में बिल का प्रचार-प्रसार करवाकर लाना ही लोकतांत्रित व्यवस्था है। श्री बहुगुणा को राज्य में अपना खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने से पूर्व राज्य की खाद्य वितरण प्रणाली को समझ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य का खाद्य विभाग पूरी तरह भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों का भारी टोटा बना हुआ है। बेहतर होता की बहुगुणा राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके उस सपनों को साकार करने का बिल लाती जिसमें पंचायती राज्य व्यवस्था स्थापित करवाने का सपना देखा और देश को दिखाया था।
