आपको अगर कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना है तो आपके पास इसके लिए कई तरह के दस्तावेज होने जरूरी हैं। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई अन्य दस्तावेज हैं। ठीक ऐसे ही एक दस्तावेज है पैन कार्ड। दरअसल, ये भी एक जरूरी दस्तावेज है क्योंकि अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपके कई काम अटक भी सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो आदि। आपको कई कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आप इसे बनवा लें। पैन कार्ड को बनवाना बेहद जरूरी है और इसके पास होने से आपके कई काम आसानी से हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी होता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…
इन कामों के लिए जरूरी होता है पैन कार्ड:-
पहला काम
पैन कार्ड की जरूरत आपको कई कामों में पड़ती है जिसमें से एक है संपत्ति बेचने में। दरअसल, अगर आप अपनी कोई प्रॉपर्टी बेच रहे हैं और उस संपत्ति की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। आपको संपत्ति खरीदते समय रजिस्ट्री के दौरान पैन कार्ड चाहिए होता है।
दूसरा काम
आप अगर लोन लेना चाहते हैं तो आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल, यहां पर आपको सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है। इसलिए अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको इस दस्तावेज को पहले बनवा लेना चाहिए।
तीसरा काम
अगर आप बैंक खाता खुलवा रहे हैं तो जान लें कि आपको पैन कार्ड जरूरी चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको दिक्कत आ सकती है। बैंक खाते में पैन कार्ड का अपडेट होना जरूरी है
अगर आप 50 हजार रुपये से ज्यादा अपने बैंक खाते में कैश काउंटर से जमा करवाते हैं, तो कई बैंक आपसे पैन कार्ड मांगते हैं। इसलिए पैन कार्ड मंगवाना जरूरी हो जाता है।
चौथा काम
अगर आप नौकरीपेशा हैं या कोई कंपनी जॉइन करने जा रहे हैं तो आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। दरअसल, अगर आप टैक्स के दायरे में आते हैं तो आपको इनकम टैक्स फाइल करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है
वहीं, कंपनियां कर्मचारी के जॉइन करने पर पैन कार्ड मांगते हैं। इसलिए आपके पास अगर पैन कार्ड नहीं है तो इसे बनवा लें।