
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। विद्युत नियामक बोर्ड और उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी के बाद हरकत में आए बिजली विभाग ने आनन-फानन में गणाई की बिजली बहाल कर दी।
गणाईगंगोली की 35 ग्राम पंचायतें चार दिन से अंधेरे में थीं। बुधवार को मीडिया में यह खबर प्रमुखता से आई। उपभोक्ताओं ने बिजली बहाल न होने पर उपभोक्ता फोरम के साथ ही विद्युत नियामक बोर्ड में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। विभाग ने तीन अलग-अलग टीमें लगाकर बुधवार की रात 8.30 बजे बिजली बहाल कर दी। बिजली विभाग के ईई राजेश मौर्य ने बताया कि लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। ठेकेदार का एक महीने का अनुबंध बचा हुआ है। तब तक विभाग स्वयं व्यवस्था देखेगा।
