आनंद मार्ग स्कूल में ‘दिल गार्डन-गार्डन’

चौपाल (शिमला)। आनंद मार्ग पब्लिक स्कूल चौपाल के वार्षिक समारोह में नाटियों पर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। रंगारंग कार्यक्रम में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। शिरगुल स्पोर्ट्स क्लब चौपाल के मुख्य संरक्षक गोविंद शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य अतर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में सुजल मेहाईक ने आनंद वाणी प्रस्तुत की। बच्चों ने छोटा बच्चा जानकर हमको न धमकाना रे…, दिल गार्डन-गार्डन हो गया… गानों पर नृत्य किया। पारुल, महक दस्टा, रोबिन कुमार, पल्लू, रिपुल नेहटा, व्योम ठाकुर सहित कई छात्रों ने कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने फैंसी ड्रेस शो में खूब जलवे दिखाए। पारुल हिमटा ने पीछे-पीछे आजा मेरी चाल… गाने पर सोलो डांस किया। पारस व अजय ने योगा किया। अंत में छात्र- छात्राओं ने पंजाबी और डांडिया डांस पर धमाल मचाया। विधायक बलबीर वर्मा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता, उपाध्यक्ष बसंती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुंदर मलिक, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर चंद्रमोहन, पार्षद दीपक पनाईक, सत्या मधाईक, गोविंद शर्मा, प्रताप शर्मा, पीटीए प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान रुपना शर्मा, प्रिंसिपल जसविंद्र वर्मा, शिरगुल स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष प्रताप नेगी, अरुण ठाकुर, सुभाष ठाकुर, प्रकाश चौहान, शिवलाल भोटा, राकेश नेगी, वनिता, सुनील जिन्टा, विमला ममटा, लोकिंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related posts