आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

नई दिल्ली: सोशल साइट्स पर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक और 26/11 को मुंबई पर हुए आंतकी हमले के सबसे बड़े गुनाहगार हाफिज सईद से मुलाकात की तस्वीर वायरल हो गई हैं। वैदिक और सईद की ये मुलाकात 2 जुलाई को थी लेकिन तस्वीरें आज वायरल होने के बाद उनका बयान आया है।


कांग्रेस ने भी वैदिक और सईद की ये मुलाकात पर सवाल खड़े किए और आपत्ति जताई है। सईद से मुलाकात पर वैदिक ने सफाई देते हुए कहा कि वे पाकिस्तान में सईद से मिले थे लेकिन सईद के अलावा पाक के तमाम नेताओं से बी मुलाकात की थी। वैदिक ने कहा कि उन्होंने खुद फेसबुक पर सईद से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है।


वैदिक ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से भी मुलाकात की। सईद से अपनी मुलाकात का बचाव करते हुए वैदिक ने कहा, “हाफिज सईद ने मेरे इंटरव्यूज़ देखे और मेरे लेख पढ़े हैं। मैंने उनसे एक पत्रकार होने के नाते मुलाकात की है। वैदिक आगे कहते हैं, ” मैंने उनके हर बयान का विरोध किया, बातचीत शुरुआत में काफी तीखी रही, लेकिन बाद में उनकी राय बदल गई। हालांकि, वैदिक ने ये साफ नहीं किया है कि उनसे बातचीत के दौरान किस बात पर सईद की राय बदल गई।


उन्होंने एक टीवी चैनल को बताया कि जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि वह मोदी के पाकिस्तान दौरे पर जाने के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनका स्वागत करने को तैयार हैं। वैदिक के मुताबिक, लाहौर में एक हाई-सिक्योरिटी रूम में उनकी हाफिज सईद से मुलाकात हुई। उसने कहा कि वह दिल्ली और मुंबई दौरे पर आना चाहता है।


वैदिक ने बताया कि हाफिज सईद लाहौर के एक घनी आबादी वाले इलाके में रहते हैं और उसकी सुरक्षा व्यवस्था पाक पीएम नवाज शरीफ से भी ज्यादा कड़ी है। वैदिक ने आगे कहा कि वे समझता हूं कि बातचीत ही एक रास्ता है, बतौर पत्रकार किसी से भी मुलाकात से कोई गुरेज़ नहीं है।


वैदिक प्रैस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी सर्विस भाषा के संस्थापक भी रहे हैं। वैदिक की मुलाकात को सोशल मीडिया पर भी आड़े हाथों लिया जा रहा है। देश के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी से मुलाकात करने पर लोग ट्विटर पर उनके खिलाफ जमकर लिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार ने हाफिस सईद से ये मुलाकात भारत सरकार की बिना मर्जी की है।

Related posts