आतंकी हमलों के विरोध में फूंका पाक का पुतला

काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दर्जनों सदस्यों ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भारत के प्रधानमंत्री से शांति वार्ता की पहल कर रहे हैं।
दूसरी ओर पाकिस्तान आए दिन सीमा पर भारतीय सैनिकों पर गोलियां चला रहा है। उधर सीमा पार से आतंकवादियों को देश में भेज रहा है। सरकार को वार्ता के बजाए पाकिस्तान की हरकतों पर ठोस निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर सौरभ चौहान, पवन सैनी, विनीत शर्मा, मनमयंक सिंह, अभिषेक सिंह, आकाश शर्मा, रजत शर्मा, घनश्याम तिवारी, शुभम सिंह, खगेंद्र पाठक, राहुल कुमार, राहुल पाठक, नितिन कुमार, सुमित गुप्ता, राजीव कुमार, विक्रांत प्रजापति, जय चौहान, अमित कुमार, रंजीत सिद्ध, मनोज आकाश आदि मौजूद थे।
उधर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर निगम गेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत में घुसकर आतंकी हमले किए जा रहे हैं और केंद्र सरकार मौन साधे बैठी है। इस मौके पर अमित मनचंदा, सर्वजीत सिंह, मुकेश चावला, रवि पाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर चंडोक, मोहन बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, पुलकित सेठी आदि मौजूद थे।

Related posts