
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कठुआ से डोडा तक सक्रिय आतंकियों की मदद करने वाले मास्टरमाइंड समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कठुआ के अंबे नाल का रहने वाला मोहम्मद लतीफ उर्फ हाजी लतीफ ही मुख्य सरगना है। वह आतंकियों के नेटवर्क को चला रहा था। पकड़े गए लोगों में हाजी लतीफ का बेटा लियाकत, भाई नूरानी निवासी जुथाना व अन्य लोग शामिल हैं। यह सभी कठुआ के रहने वाले हैं।
लतीफ पाकिस्तान के साथ मिलकर देश के खिलाफ साजिश रचने के साथ ही आतंकियों की मदद करता रहा है। इसका खुलासा हीरानगर के सैडा सोहल में 11-12 जून को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हुआ। सूत्रों के अनुसार, लतीफ घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों के लिए गाइड का काम करता था। सैडा सोहल मुठभेड़ में शामिल आतंकियों को सांबा से कठुआ के इलाके में प्रवेश कराने और कैलाश कुंड के पास सुरक्षित पहुंचाने का काम हाजी और उसके परिवार के सदस्यों ने ही किया था। इतना ही नहीं, उसने कई लोगों को शामिल करते हुए आतंकी मददगारों का एक ओवरग्राउंड नेटवर्क तैयार किया था।
ये हुए गिरफ्तार
