
जम्मू

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू के पास सर्कुलर रोड पर सीआरपीएफ के काफिले के पास विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ के काफिले के पास ब्लास्ट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोटें आईं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस बीच पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः बाबा अमरनाथ के जयकारों से गूंजा श्रीनगर, पहलगाम के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक यात्रा, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास
