
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब भाजपा लालकृष्ण आडवाणी को मनाने में जुट गई है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज और अनंत कुमार लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। आडवाणी के घर पर भाजपा के बड़े नेताओं की बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी को भाजपा का पीएम कैंडीडेट घोषित किए जाने से सुषमा और आडवाणी खुश नहीं हैं।
आडवाणी ने कल बैठक में भाग न लेने की सूचना देने की लिए राजनाथ सिंह को चि_ी भेजी और उनके कामकाज पर निराशा जताई थी। पत्र में लिखा था कि जब आप हमें आज बैठक के लिए आमंत्रित करने आए थे तो हमने आपको आपके कामकाज के तौर तरीके पर अपनी पीड़ा और निराशा के बारे में बताया था। मैंने आपसे कहा था कि मैं विचार करूंगा कि मुझे अपनी बात संसदीय बोर्ड के सदस्यों के सामने रखनी है या नहीं। अब मैंने फैसला किया है कि यह बेहतर होगा कि मैं आज की बैठक में हिस्सा न लूं।
