
नई दिल्ली: भाजपा के अंर्तकलह के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता संघ को मानने में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद खबर है कि आज भाजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह (संघ ) प्रमुख से मुलाकात करने वाले हैं।
गौरतलब है कि सूत्रों के अनुसार संघ के प्रमुख मोहन भागवत और कार्यवाहक भैया जी जोशी के साथ आडवाणी की बैठक दो घंटे तक चली। बैठक में अन्य प्रश्नों के अतिरिक्त पार्टी के आंतरिक मामलों पर भी विचार किया गया। इन खबरों के चलते कि पार्टी 2014 के लोकसभा तथा विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक परिवर्तन पर विचार कर रही है।
गौरतलब है कि भाजपा के नेता मुरली मनोहर जोशी भी आडवाणी से पहले संघ के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।
