आठ सरकारी विभागों में 160 पदों पर होगी नियु‌‌क्ति

शिमला

Updated @ 8:13 PM IST

आयुर्वेद में मेडिकल अफसरों की खुली भर्ती

आयुर्वेद में मेडिकल अफसरों की खुली भर्ती

हिमाचल प्रदेश के आठ सरकारी महकमों में भर्ती खुल गई है। आयुर्वेद में 101 मेडिकल ऑफिसर सहित 160 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 26 मई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं

जिन सरकारी महकमों में नियुक्तियां होनी है, उसमें मेडिकल एजूकेशन, गृह, लोक निर्माण विभाग, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, सैनिक कल्याण और टाउन एवं कंट्री प्लानिंग शामिल है। इसे लेकर आयोग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

आयुर्वेद में 101 पदों पर मेडिकल अफसरों की तैनाती होनी है। इसमें 51 पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। हालांकि, ये पद कांट्रेक्ट के आधार पर भरे जाएंगे।

तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के 21 पद

मेडिकल एजूकेशन डेंटल में प्रोफेसर के पद पर एक, गृह विभाग में डिप्टी एडवोकेट जनरल के पद पर एक, सैनिक कल्याण विभाग में निदेशक पद पर एक और उप निदेशक के आठ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के तीन पदों, टाउन एवं कंट्री प्लानिंग के सीनियर प्लानिंग ड्राफ्टमैन के तीन, प्लानिंग ऑफिसर के एक पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तकनीकी शिक्षा में प्रवक्ता के 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

पशुपालन विभाग में वेटरिनरी ऑफिसर के 21 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आयोग के सचिव डा. आरएन बत्रा की ओर से आवेदन मंगाए गए है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई तय की गई है।

Related posts