आटा, दाल, तेल और मसालों के सैंपल भरे

शिमला। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने मंगलवार को जाखू में सुपर बाजार और सस्ते राशन के डिपो से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। सर्व मंगल योजना के तहत जाखू वार्ड के दौरे पर गई टीम ने यह कार्रवाई की। निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने बताया कि जाखू के सुपर बाजार से मूंग और मसूर की दालों सहित आटा और सरसों तेल के सैंपल भरे गए। जोधा निवास स्थित राशन डिपो से आटा, बेसन, गुड़, मिर्च और हल्दी के सैंपल भरे गए। सभी सैंपल सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ न्यू फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बिना बिल खाद्य पदार्थ बेचने के आरोप तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचने के लिए सैंपल भरे गए हैं। निगम के फूड इंस्पेक्टर अशोक मंगला ने ये सैंपल भरे हैं।

संजौली में दुरुस्त होगा चिल्ड्रन ग्राउंड
निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को शहर के वार्डों का दौरा किया। आयुक्त ने संजौली, भराड़ी, कनलोग और टुटीकंडी वार्ड का निरीक्षण किया। अमरजीत सिंह ने बताया कि संजौली में चिल्ड्रन पार्क और रिडिंग रूम को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। भराड़ी में बनाए गए रेस्ट हाउस की हालत को भी सुधारा जाएगा। कनलोग में डंपिंग साइट के चलते आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो इसका बंदोबस्त करने के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने टुटीकंडी डॉग हट का निरीक्षण भी किया।

Related posts