आज रात से उत्तर भारत में होगी भारी वर्षा !

रानीखेत। छह जनवरी रात डेढ़ बजे से भारी वर्षा और ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने की आशंका जताई जा रही है। इसका कारण रात रात्रि डेढ़ बजे शुक्र ग्रह के धनु राशि में प्रवेश को बताया जा रहा है। सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ गोचर लग्न में होंगे। चंद्रमा पहले ही मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। शुक्र और चंद्रमा जलतत्व कारक माना जाता है।
चौबटिया के मनेला तिवारीखोला निवासीज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी के अनुसार वर्तमान में शुक्र ग्रह मकर राशि में है, लेकिन छह जनवरी रात डेढ़ बजे वक्री शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। चंद्रमा मीन राशि में पहले ही प्रवेश कर चुका है, शुक्र और चंद्रमा को जलतत्व माना जाता है। गोचर लग्न में सूर्य, बुध, शुक्र एक साथ प्रवेश करेंगे। लग्न में पृथ्वी तत्व बुध के साथ जल तत्व शुक्र के आने से पूरे उत्तर भारत में बारिश का योग बना है। मीन राशि को जलराशि माना जाता है। इसमें चंद्रमा के आने से वृष्टि योग बन रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के संकेत भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोचर में लग्न भाव मुख्य रूप से वृष्टि योग के लिए जाना जाता है। गोचर लग्न भाव के स्वामी बृहस्पति की भी इस योग पर गहरी दृष्टि है। जिस कारण बारिश की संभावनाओं को नहीं नकारा जा सकता।

Related posts